पैदल बरेली जाने के लिए निकले पांच युवक
- फोटो : amar ujala
सात दिनों तक प्रयास करने के बाद भी जब प्रशासन ने कोई सहायता नहीं की तो कानपुर की एक कपड़ा दुकान में काम करने वाले पांच युवक 350 किमी दूर पैदल ही बरेली जाने के लिए निकल पड़े।
बरेली के मोहल्ला नियामतगंज निवासी सोनू, गुड्डू, इमरान, महफूज और हिमांशु कानपुर में एक कपड़ा दुकान में काम करते थे। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को लॉकडाउन हो गया। उनपर मालिक घर चले जाने का दबाव डालने लगे। पैसे भी नहीं दिए।
इसलिए वह मंगलवार की शाम कानपुर से अपने घर जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े। मंगलवार की शाम से खाना भी नसीब नहीं हुआ है। भूखे पेट वह लगातार चल रहे हैं। पांच अप्रैल तक वह 350 किमी पैदल चलकर अपने घर पहुंच जाएंगे।