फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार, बनाया पांच साल की मासूम काे हवस का शिकार

Mon, 11 Dec 2017 07:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
हैवा‌न‌ियत की हदें पार कर देने वाला एक मामला उत्तर प्रदेश के अाैरैया ज‌िले में सामने अाया है। जहां एक युवक ने पांच साल की मासूम काे अपनी हवस का श‌िकार बना ल‌िया। जानें क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन


ज‌िले के सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करते हुये हैवान‌ियत की सारी हदें पार कर दीं। मासूम चीखती रही पर उस हैवान काे ‌ब‌िलकुल भी तरस नहीं अाया। मासूम के चीखने च‌िल्लाने की अावाज सुनकर उसके प‌र‌िजन जब भाग कर घर के अंदर अाये ताे अाराेपी युवक धमकी देते हुये माैके से भाग न‌िकला। 

मासूम के प‌िता ने बताया कि शनिवार रात उसके गांव में बारात आई थी। इस दाैरान उसकी पांच साल की बेटी ने साेने की ज‌िद की ताे पत‌ि पत्नी उसे सुलाने के बाद बारात देखने के ल‌िये घर से बाहर अाआ गये। इसी दाैरान गांव का ही एक युवक गीतम बदन‌ियत के साथ माैका पाकर घर में घुस गया। उसने साेती हुई बच्ची काे दबाेच ल‌िया अाैर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से मासूम सहम गई। उसने तेजी से चीखना च‌िल्लाना शुरू कर द‌िया। बारात में चलने वाले डीजे की तेज धुन के चलते बच्ची के माता प‌िता काे उसकी चीख नहीं सुनाई दी। बारात के दूर जाने पर उन्हाेंने अपनी बेटी के ‌च‌िल्लाने की अावाज सुनी ताे दाैड़कर घर के अंदर गए। प‌र‌िजनाें काे अाता देख गीतम धमकी देते हुए माैके से भाग न‌िकला। खून से लथपथ मासूम बच्ची जमीन पर थी।


शोर सुनकर गांव के भी लोग आ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। आरोपी घर छोड़कर भाग गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित रविवार की देर शाम तहरीर लेकर आए थे। मासूम को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें