फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म: युवक ने सुनसान बगीचे में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2022 10:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चौबेपुर थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी वारदात के मासूम को छोड़कर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चौबेपुर के एक गांव में शुक्रवार की शाम घर के पास खेल रही पांच साल की बच्ची को पास ही सुनसान बगीचे में ले जाकर गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। बच्ची के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी है।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने गांव पहुंचकर मामले की तहकीकात की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने पुलिस को दी नामजद तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को वह खेत में काम करने गया था, पत्नी भी घर पर नहीं थी।

उसकी पांच साल की बच्ची घर के पास खेल रही थी। तभी गांव का ही एक युवक उसे नजदीक के सुनसान बगीचे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचे और बच्ची का हाल देख उन्हें घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

बच्ची की हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष जगदीश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अरविंद नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें