कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में मंगलवार शाम सीमा (48) छत से पान मसाला थूकने के दौरान सड़क पर जा गिरी। बेटे अनुज ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में हैलट ले गए जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कल्याणपुर में आईआईटी के पास पुताई करते समय बिठूर के बनी गांव निवासी चंद्रकांत (56) गश खाकर गिर पड़े। आनन -फानन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। (संवाद)