फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खो-खो चैंपियनशिप में पांच टीमों ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में सोमवार से पांच दिवसीय नॉर्थ जोन पुरुष खो-खो चैंपियनशिप शुरू हुई। प्रतियोगिता में सीआरएस विश्वविद्यालय जींद, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने जीत हासिल की। तीन टीमों की अनुपस्थिति के कारण उसमें वॉकओवर दिया गया।
विज्ञापन



पहले मुकाबले में जम्मू विश्वविद्यालय को सेंट्रल संस्कृत विश्वविद्यालय की गैरमौजूदगी के कारण वॉकओवर मिला। दूसरे मैच में सीआरएस विश्वविद्यालय जींद ने आईजी विश्वविद्यालय मीरपुर को 34–10 से हराया। इसमें अमित ने शानदार रक्षण करते हुए दो मिनट 40 सेकंड में छह अंक जुटाए और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित हुए। तीसरे मैच में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर को 48–38 से मात दी। चौथे मुकाबले में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की अनुपस्थिति के कारण पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला को वॉकओवर मिला।


पांचवें मुकाबले में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को 32–20 से हराया। छठे मैच में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय को एमिटी विश्वविद्यालय की गैरहाजिरी से वॉकओवर मिला। सातवें मैच में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 24–19 से पराजित किया। अंतिम मुकाबले में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने जम्मू विश्वविद्यालय को 41–26 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार, खेल सचिव डॉ. निमिषा कुशवाहा और खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के टूर्नामेंट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह व विनय जायसवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें