फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत में गठित हों पांच-पांच स्वयं सहायता समूह : सीडीओ

Thu, 16 Jul 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण परिवारों के आर्थिक सशक्तीकरण एवं समूहों के गठन को लेकर बुधवार को अकबरपुर ब्लॉक सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच-पांंच स्वयं सहायता समूह गठित किए जाने के कड़े निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य परिवार संतृप्तिकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के गठन को गति देना है। उन्होंने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका से जोड़ने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत/गांव में अनिवार्य रूप से कम से कम पांच-पांच नए स्वयं समूहों का गठन हो।
कहा जिन गांवों में अभी भी कम समूह हैं। वहां विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को समूहों से जोड़ा जाए। बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों और ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को निर्देशित किया कि गठित हो चुके समूहों के बैंक खाते जल्द खुलवाए जाएं और उन्हें रिवॉल्विंग फंड तथा कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड का लाभ समय पर मिले ताकि महिलाएं अपने रोजगार शुरू कर सकें।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने असंतोषजनक प्रगति वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया। उन्होंने ब्लॉक मिशन प्रबंधकों और आजीविका सखियों को निर्देशित किया कि जिन गांवों में अभी महिलाओं की भागीदारी कम है। वहां विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक से अधिक नए समूहों, ग्राम संगठनों और क्लस्टर लेवल फेडरेशन का गठन किया जाए ताकि हर गरीब परिवार की महिला को आजीविका का साधन मिल सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और समूह गठन के इस विशेष लक्ष्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि वे साप्ताहिक स्तर पर प्रगति की निगरानी करें। निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा न करने वाले क्लस्टर प्रभारियों और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें