फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो पलटने से 5 श्रद्धालु घायल, कुंभ स्नान के बाद जा रहे थे वृंदावन

Wed, 13 Feb 2019 09:27 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्कॉर्पियो पलटने से पांच श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
कानपुर में महाराजपुर के महौली गांव के पास हाईवे पर बुधवार तड़के टायर फटने से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गई। जिससे कार सवार श्रद्धालु आगरा के धर्मराज, सोबरन सिंह, सुखराम सिंह, हनुमान दास और राजस्थान के मोहनदास घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्कॉर्पियो से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से धर्मराज को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया।
विज्ञापन


घायल मोहनदास ने बताया कि कुंभ स्नान कर मंगलवार देर शाम वृदांवन के लिए निकले थे। स्कॉर्पियो को धर्मराज चला रहे थे। धर्मराज को सीने में चोट आई है। थाना प्रभारी का कहना है कि घायलों को मामूली चोटे आई हैं। स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें