हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में बुधवार को सवारियों से भरे टेंपो पर तेंदुआ ने हमला बोल दिया। हमले में टेंपो में सवार वृद्धा घायल हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान तेंदुआ के हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी बिट्ठा (60) पत्नी दिग्विजय सिंह का शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगति नगर में भी मकान बना है। कुछ दिन पहले वह शहर आई थी। बुधवार दोपहर वह पिहानी चुगी से टेंपो पर बैठकर गांव के लिए निकली थी। हरदोई-शाहबाद रोड पर बेहटा गोकु ल थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के निकट टेंपो पहुंचा था। इसी दौरान अचानक टेंपो के सामाने तेंदुआ आ गया। इस पर चालक ने डरकर टेंपो रोक दिया। बिट्टा टेंपो में किनारे की सीट पर बैठी थी। तेंदुआ ने बिट्टा पर हमला बोल दिया और चेहरे को पंजे से नोच लिया। इस पर टेंपो में सवार लोग इधर-उधर भागे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। टीम के सदस्य पहुंचे और तेंदुआ की घेराबंदी चालू की। इस दौरान तेंदुआ ने वनकर्मी सुधीर दीक्षित को हमलाकर घायल कर दिया। इधर पुलिस ने वृद्धा और वनकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वन विभाग की टीम देर रात तक तेंदुआ को पकड़ नहीं सकी थी।
Hardoi (UP): Forest officials and police trying to rescue a leopard which strayed into a wheat field in Behtagokul area, 4 persons injured. pic.twitter.com/1rRnPyT6Oz
— ANI UP (@ANINewsUP) April 12, 2017