फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में पत्थरबाजी, आरोपी बोले- महाराष्ट्र से आए हैं दर्शन करने, कोतवाल ने कहा- आने का तरीका गलत था

Fri, 24 Aug 2018 10:27 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बालाजी मंदिर में जबरन घुसने वाले महाराष्ट्र वासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट शहर के कच्चीछावनी के पास स्थित ऐतिहासिक बालाजी मंदिर में देर रात को आए पांच लोगों ने छत के रास्ते अंदर जाकर पथराव किया। जिससे मंदिर के अंदर मौजूद और आसपास के लोगाें में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र के पांच लोगों को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


 बालाजी मंदिर के प्रबंधक श्रीराम पांडेय व महेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर रात लगभग दो बजे पांच लोग आए और मंदिर का दरवाजा खटखटाने लगे। बार-बार पूछने पर कोई परिचय नहीं दिया और कहा कि मंदिर में दर्शन करने महाराष्ट्र से आए हैं। जबरन अंदर आने की धमकी देने लगे। जिससे उसने दरवाजा नहीं खोला और कहा कि सुबह आइए रात को मंदिर का पट बंद है।

 
विज्ञापन

आरोपी बालाजी मंदिर के ही उपासक हैं लेकिन उनके आने का तरीका गलत था

बालाजी मंदिर में जबरन घुसने वाले महाराष्ट्र वासी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आरोपी महाराष्ट्र निवासी मंगेश, संजय जोशी, प्रभाकर आपटे, यशवंत रोगावकर, मिलिंद प्रियदास व मुकेश कुमार छत पर चढ़कर पथराव करने लगे और मंदिर के अंदर कूदकर आ गए। उनको बाहर करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वो लोग नहीं माने।


सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और सभी आरोपियों को कोतवाली लाकर पूछताछ करने लगे। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने समझौता कराकर सभी को छोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि दरअसल आरोपी बालाजी मंदिर के ही उपासक हैं लेकिन उनके आने का तरीका गलत था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें