उन्नाव जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में दूसरे राज्यों व शहरों से लौटे पांच लोगों को सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर उसे आइसोलेट कराया गया है। सभी का जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के गांव रावल निवासी युवक 22 मार्च को केरल से घर वापस लौटा था।
टीबी का मरीज होने से उसे खांसी के साथ बुखार आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौरावां के मोहल्ला मोइनुद्दीनपुर निवासी युवक ट्रक चालक है। वह 23 मार्च से घर पर था। बुधवार को सर्दी जुकाम होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया।
शहर के मोहल्ला आवास विकास में 28 मार्च को अंबाला से वापस लौटी युवती को सर्दी-जुकाम होने पर आशा की सूचना पर टीम उसे अस्पताल लाई। सफीपुर कस्बा निवासी युवती 28 मार्च को दिल्ली से वापस लौटी थी। बुधवार रात उसे भी सांस लेने में तकलीफ हुई।