यूपी के बांदा जिले में शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। यहां शहर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में बड़ोखर खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो पलटा गया।
घटना में टेंपो सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।