फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, पति पत्नी समेत पांच लोग घायल

Tue, 25 Jun 2019 07:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में पांच लोग घायल
विज्ञापन
उन्नाव के औरास में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को हुए हादसों में बाइक सवार दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


राजस्थान के गोटन निवासी जगदीश (40) पुत्र टगलाराम ट्रक चालक है। मंगलवार सुबह वह गांव के ही श्रवण कुमार (26) पुत्र देवनराम के साथ ट्रक में मक्का लादकर बिहार से गुजरात जा रहा था। एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना क्षेत्र के गहाखेड़ा गांव के सामने ट्रक का अगला टायर फट गया।

 
विज्ञापन

घायलों को औरास पीएचसी में कराया गया भर्ती

जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस लेन में जाकर पलट गया। हादसे में जगदीश व श्रवण घायल हो गए। इसी तरह सोमवार रात करीब तीन बजे आगरा से लखनऊ जा रहे गोमती नगर लखनऊ निवासी प्रशांत सिंह (27) पुत्र उदयराज सिंह और उनकी पत्नी शिल्पा सिंह की बाइक पंचमखेड़ा के निकट डिवाइडर से टकरा गई।

जिससे दोनों घायल हो गए। तीसरी घटना में आगरा के गोबरा कोरौरी निवासी संजय (32) पुत्र बाबू राम बाइक से लखनऊ से आगरा जा रहे थे। मंगलवार सुबह 9 बजे औरास सई नदी के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गये। तीनों घटनाओं की सूचना पर यूपीडा की एंबुलेंस ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें