लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के औरास के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर पंचमखेड़ा गांव के सामने दो कारों के टकराने से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से एक महिला सहित दो लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
लखनऊ के मोहल्ला जानकीपुरम निवासी अर्चना (35) पत्नी पंकज कुमार मौर्या अपनी कार से चालक लाल मोहम्मद (32) पुत्र नबी अली के साथ कन्नौज जा रही थी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के सामने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे डिवाइडर में बने कट से अपनी कार लखनऊ की तरफ मोड़ दी तभी दिल्ली की तरफ से आ रही कार से भिड़ंत हो गई।
हादसे में दिल्ली के राजीव नगर निवासी संतोष कुमारी (40) पत्नी बजरंगी और उनकी पुत्री अन्नू (12) और कार चला रहा भतीजा गौरव (28) पुत्र केशव घायल हो गए। जबकि लखनऊ की तरफ से जा रही गाड़ी में अर्चना घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे दरोगा रामशंकर सिंह ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से अर्चना व गौरव को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफ र किया गया।