फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 'आसमानी आफत' ने ले ली 7 की जान, मौसम विभाग ने फिर किया अलर्ट

Wed, 05 Sep 2018 04:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बारिश के बाद गांव में भरा पानी - फोटो : ani
यूपी में बारिश के चलते घर गिरने से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में हरदोई जिले में मंगलवार देर रात घर और दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- इन लोगों की हुई मौत...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
rain
हरदोई संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लूमामऊ के मजरा गिरेंद्र खेड़ा में कच्ची कोठरी गिरने से राजाराम (50) की मलबे में दबकर मौत हो गई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम नारायणपुर सुंडा में मनीष (18) पुत्र सीताराम की दीवार गिरने के कारण मलबे में दबकर मौत हो गई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलारा में छेदाना (82) पत्नी बाबू की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई । अतरौली थाना क्षेत्र के ही ग्राम दहिगवां निवासी इशहाक (82) की कोठरी गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई । संडीला कोतवाली क्षेत्र में नितिन (10) पुत्र अजय पाल की दीवार गिरने के कारण मौत हो गई।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत ...
विज्ञापन

3 of 4
rain
बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से हरदोई हरियावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंडाखेड़ा निवासी राजेंद्र( 45) पुत्र कन्हैया की मौत हो गई। एक अन्य घटना में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौली शेरपुर में बालिस्टर( 50) पुत्र रामदयाल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- ये जिले बारिश से प्रभावित...
विज्ञापन

4 of 4
बारिश - फोटो : amar ujala
यूपी के तमाम जिले बारिश से प्रभावित हैं। कानपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, फतेहपुर, इटावा और औरैया में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा कानपुर प्रभावित दिख रहा है। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भरा है। उधर मौसम विभाग ने तीन दिनों तक अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। उन्नाव जिले में मजरा पूरा गांव में बारिश के दौरान बरगद का पेड़ गिरने से एक मकान जमींदोज हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें