फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती पैसेन्जर ट्रेन से टकराया मालगाड़ी का दरवाजा, पांच यात्री घायल

Tue, 04 Apr 2017 02:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हादसे में पांच रेल यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन
सोमवार को रेलवे की बड़ी लापरवाही से पांच यात्री दुर्घटना का शिकार हो गए। टुंडला से कानपुर जाने वाली पैसेन्जर ट्रेन के गेट पर बैठे पांच यात्रियों पर अचानक दूसरी लाइन पर चल रही मालगाड़ी का दरवाजा खुल गया। जिसकी चपेट में आकर पांच युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद निवासी मोहन, नरेंद्र, गुमान सिंह, अछल्ला  निवासी करन सिंह और इकदिल निवासी अंशू टूंडला से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। तभी दूसरी लाइन एक मालगाड़ी आ गई और उचानक उसके डिब्बे खुलगए। खुले डिब्बों के दरवाजे पैसेन्जर ट्रेन के गेट के पास पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहे इन पांचों के ऊपर लगे जिससे ये अचानक गिर गए। अछल्दा स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने पांचों को एम्बुलेन्स से सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। करन सिंह और मोहन की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें