फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई नहीं जान पाया योगी आदित्यनाथ से जुड़े ये ‘पांच दिलचस्प रहस्य’

Tue, 06 Jun 2017 08:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
देश में इस समय जिस व्यक्ति की सबसे ज्यादा चर्चा है वो हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सीएम की शपथ लेते ही भगवाधारी योगी को लेकर किस्से कहानियों का दौर भी शुरू हो गया है, कोई उनके काम की चर्चा कर रहा है तो कोई कार्यप्रणाली की। किसी को उनकी बेबाक-बेलौस छवि पसंद है तो कोई उनकी सादगी का दीवाना है। सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन से जुड़ी कई ऐसी महत्वपूर्ण बातें हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। आज हम आपको सीएम योगी से जुड़े ऐसे ही पांच रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।   
विज्ञापन

2 of 6
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
सीएम योगी का कुर्ता
आज आपको सीएम योगी के कुर्ते की खासियत बताते हैं। नाखूनी सादा कुर्ता नाम से फेमस है योगी का कुर्ता योगी का कुर्ता 'नाखूनी सादा कुर्ता' के नाम से फेमस है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस कुर्ते को सिलने के लिए दर्जी के नाखून बड़े होने जरुरी हैं। तभी इसका नाम 'नाखूनी सादा कुर्ता' पड़ा है। योगी का कुर्ता सिलने वाले गोरखनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के बुद्धिराम के अनुसार, छोटे महाराज (योगी का गोरखपुर में चर्चित नाम) जिस तरह का कुर्ता पहनते हैं, उसके सिलाई में बड़े नाखून की जरुरत पड़ती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
योगी के पास नहीं है खुद की जमी न ही घर
योगी महंत हैं। उनके पास न खुद की जमीन है और न कोई घर। इसके बावजूद उन्हें कार रखने का शौक है। 2004 में योगी के पास एक क्वालिस, एक टाटा सफारी और एक मारुति एस्टीम कार थी। 2009 में उन्होंने अपनी कारें बदलीं। उन्होंने एस्टीम और क्वालिस को हटाकर अपने गैरेज में एक नई सफारी और एक फोर्ड आइकॉन को शुमार किया। 2014 के लोकसभा इलेक्शन में योगी ने 72 लाख की संपत्ति शो की। इसमें 3 लाख की टाटा सफारी, 21 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर और 12 लाख की इनोवा शामिल थी।

4 of 6
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
हथियार का शौक
सीएम योगी को हथियार रखने का शौक है। 2004 में उनके पास महज 30 हजार रुपए के हथियार थे। 2009 में उन्होंने पुराने हटाकर 1 लाख 80 हजार की नई रिवॉल्वर और राइफल खरीदीं। इसके अलावा सीएम योगी को सुबह-सुबह गाय के दर्शन कर उन्हें रोटी खिलाना बेहद पसंद है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
कुंडल और सोने की चेन पहनना पसंद
योगी अष्ट धातु के कुंडल और सोने की चेन पहनना पसंद करते हैं। ये दोनों आभूषण उनके पास 2009 से हैं । योगी मोहमाया से दूर हैं। उन्होंने शादी नहीं की है। इसके बावजूद उन्हें ज्वैलरी का शौक है। 2004 में जहां उनके पास एक अंगूठी तक नहीं थी, वहीं 2014 में उनके पास 45 हजार की गोल्ड ज्वैलरी दिखाई दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
दोपहर में खिचड़ी जरूर खाते हैं
अगर उनके नाश्ते की बात की जाए तो वह दलिया और फल पसंद करते हैं। पपीता, उबले चने, मूंग नाश्ते का मुख्य हिस्सा होता है। इसके साथ ही वह रोज सुबह एक गिलास दूध भी पीते हैं। योगी से जुड़े लोगों का कहना है कि भरपूर नाश्ता करने के बाद वह जनता से रूबरू होने के लिए निकल जाते हैं। उनका पूरा दिन क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने और निपटाने में निकल जाता है। जिस वजह से अक्सर वह दोपहर का भोजन नहीं कर पाते हैं। अगर दोपहर में कुछ खाना हो तो खिचड़ी जरूर खा लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें