फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद में पांच और लोगों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
मृतका के परिजनों की रक्त स्लाइड बनाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद(कानपुर देहात)। कस्बा के कबीर नगर व लोहिया नगर में पांच और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। चारों के परिजन उनका उपचार प्राइवेट अस्पताल में करा रहे हैं। इधर, कस्बे में जगह-जगह नालियां चोक होने से जलभराव है। इससे मच्छरों का आतंक बना हुआ है और लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

रसूलाबाद कस्बा में डेंगू ने दस्तक दे दी है। कबीर नगर निवासी एक परिवार के हाशिम खान, सोनी, यासमीन व पास में रहने वाले गुड्डू चार दिन से बुखार से पीड़ित है। वहीं, लोहिया नगर के जब्बार को पांच दिन से बुखार आ रहा है। उपचार के बाद भी उन्हें आराम न मिलने पर पांचों ने कानपुर नगर में किट से जांच कराई। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई। सभी कानपुर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। इधर, कस्बे में डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत के अधिकारी नहीं चेत रहे हैं। इससे कस्बाइयों ने संक्रमण फैलने की आशंका जताई है। नगर पंचायत के ईओ संबंधित क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराने की बात कह रहे हैं।
लोहियानगर मेें बीस मरीजों की बनाई स्लाइड
लोहिया नगर में डेंगू से महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा जागा। गुरुवार को टीम मोहल्ले में पहुंची। वहां बुखार से पीड़ित बीस लोगों की डेंगू जांच के लिए स्लाइड बनाई गई। वहीं नगर पंचायत की टीम ने मोहल्ले में एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि मोहल्ले में टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड बनाई है। इसके अलावा लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बयान
-प्रभावित गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कर बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड बनाई जा रही है। नगर व गांवों में फॉगिंग भी कराई जा रही है। स्वास्थ्य टीम कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-एपी वर्मा, संक्रामक रोग नोडल/डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें