फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का मच्छर: डेंगू से पांच और मौतें, अब तक 78 लोग गंवा चुके हैं जान

Wed, 13 Nov 2019 05:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेंगू से 13 और मौतें - फोटो : अमर उजाला
डेंगू से कानपुर में 24 घंटे के भीतर पांच और लोगों की मौत हो गई। इनको मिलाकर कानपुर में अब तक 78 लोग डेंगू से जान गंवा चुके हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में हजारों मरीज भर्ती हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सख्ती की वजह से ज्यादातर मरीजों की भर्ती फाइल में डेंगू नहीं लिखा जा रहा है। उर्सला और मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई मरीजों के खून की जांच में 56 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
बजरिया निवासी सुभाष (36) को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स लगातार घटने से हालत बिगड़ते देख उन्हें 11 नवंबर को हैलट में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसी तरह बर्रा निवासी किरन तिवारी (60) को कई दिन से बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू का पता चला।
विज्ञापन

3 of 6
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
उन्हें भी 11 नवंबर को गंभीर हालत में हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कर्नलगंज निवासी राजेंद्र नारायण (69) को कई दिन से बुखार आने पर परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां जांच में डेंगू का पता चला। उन्हें हैलट में भर्ती कराया गया , जहां उनकी मौत हो गई। बिंदकी (फतेहपुर) निवासी रामरती (80) को कई दिनों से बुखार आ रहा था।

4 of 6
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि वहां डॉक्टरों ने डेंगू बताया और यहां मलेरिया। हैलट में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कन्नौज निवासी आशीष की पत्नी मारिया (25) को आठ दिन से बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू का पता चला। उन्हें लखनपुर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू शॉक सिंड्रोम होने की बात कही। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
चार गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की सूचना पर मंगलवार को ग्राम अमौर (भीतरगांव), पिहानी (बिल्हौर), पाली (सरसौल) और कटरी में स्वास्थ्य शिविर लगाए। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों में एक हजार से ज्यादा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। सौ से ज्यादा मरीज बुखार के थे, उनकी मलेरिया की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि डेंगू का कोेई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
2018 डेंगू रोगी
मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और उर्सला पैथोलॉजी में हुई जांचों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद ही मरीज को डेंगू पीड़ित माना जा रहा है। मंगलवार तक इन दोनों लैबों में ही हुई जांचों में 2018 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। बीते 24 घंटे 56 और मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इनमें से 1499 मरीजों को नगर का और अन्य को दूसरे जिलों का पता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें