अश्लील फोटो वायरल कर एक वकील की पत्नी को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। रायबरेली के युवक ने महिला की फोटो वायरल करने की धमकी देकर वकील से रंगदारी मांगी है।
एसएसपी के आदेश पर जांच कर रही कोतवाली पुलिस ने रायबरेली पुलिस से संपर्क किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी वकील की फरवरी में रायबरेली की रहने वाली युवती से शादी हुई थी।
आरोप है कि वहीं के एक युवक ने एडिट कर महिला की अश्लील फोटोे बनाई, जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पांच लाख रुपये रंगदारी भी मांगी है। सोमवार को पीड़ित वकील ने एसएसपी अनंत देव से शिकायत की।
इसकी जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी गई है। इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी युवक महिला को पूर्व परिचित है। उसके खिलाफ रायबरेली में भी शिकायत दर्ज है। रायबरेली पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।