फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, 12 झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बारिश के दौरान बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग झुलस गए। सभी लोगों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांवों में तहसीलदार व लेखपाल ने पहुंच कर जांच की। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को असेवा के मलखान उर्फ पप्पू (32) पड़ोसी सुखराम के साथ खेतों में मवेशी चरा रहा था। बरसात होने पर वह पेड़ के नीचे बैठ गए। इस दौरान बिजली गिरने से मलखान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुखराम झुलस गया। जानकारी पर लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहीं चांदापुर में रामस्वरूप की पत्नी किशोरी देवी (58) गांव की ही उमादेवी के साथ खेत में बकरियां चरा रही थीं।
बारिश होने पर किशोरी पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इस दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं खेतों में धान लगा रहीं सलोनी, कल्पना, मोनिका, निधि, पारूल, रामप्यारी, कुसुमकांती, शीतल देवी और सुमन झुलस गई। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर गौरी रज्जन गांव के मोहम्मद समीर उर्फ छोटू (15) खेत में काम कर रहे पिता मोहम्मद यमीन और मां को खाना देने जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। इस दौरान अस्तिया गांव के गजराज और अमरौधा के आजाद नगर के रहीश बिजली गिरने से झुलस गए। इलाज के लिए दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। देवराहट क्षेत्र के कलुआताला गांव निवासी चरन सिंह का बेटा बाल सिंह (16) बारिश के दौरान घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।
मूसानगर थाना क्षेत्र के नयापुरवा के अशोक की पत्नी भूरी (37) खेत में मवेशी चरा रही थी। बारिश होने पर वह पेड़ के नीचे बैठ गई। मौके पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. गोविंद प्रसाद ने बताया कि सुखराम, गजराज, रहीश, उमादेवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि संबंधित सभी थानाध्यक्षों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। दैवीआपदा राहत कोष से सहायता के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व को रिपोर्ट भेजी गई है।
आठ मवेशियों की भी हुई मौत
पुखरायां/डेरापुर/मुंगीसापुर। भोगनीपुर के गांवों में बिजली गिरने से पांच मवेशियों की भी मौत हो गई। तहसीलदार रामशंकर वर्मा ने बताया कि बिजली गिरने से गौरी रज्जन गांव के सतीश की भैंस, माचा के लालता प्रसाद की भैंस, गौरपाठक गांव के कृपाशंकर की भैंस, दौलतपुर गांव के रमेश की भैंस, अमरौधा कटरा के गफ्फार की भैंस की मौत हो गई है। लेखपालों ने मौके पर पहुंच कर घटना की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट भेजी है।
उधर जीरेपुर गांव में रविवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से नरेंद्र कुमार की दो भैंस व एक पड़वा की मौत हो गई। मवेशी पेड़ के नीचे बंधे थे। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल सर्वेश कुमार पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि लगभग 1.80 लाख का नुकसान हुआ है। पशुपालक को मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराने को कहा है (संवाद)
दीवार के मलबे में दबकर महिला घायल
पुखरायां। तेज बरसात होने पर रविवार को एक गांव में कच्ची दीवार गिरने से एक महिला दबकर घायल हो गई। परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मूसानगर थाना क्षेत्र कछगांव के गोपाल मिश्र ने बताया कि रविवार को तेज बारिश में पड़ोस के लाला दिवाकर की कच्ची दीवार अचानक गिर गई। जिसमें उनकी मां कुसमा देवी दीवार के मलबे में दब गई। परिजनों ने उनको बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने उपचार के बाद गंभीर हालत गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें