फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन ने राहगीरों को मारी टक्कर, पांच घायल

Thu, 04 Feb 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा के तात्या टोपे नगर में वैन दो साइकिल सवारों को टक्कर मारने के बाद पलट गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। उधर  बिधनू में मंगलवार रात हादसे में आटो चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


तात्या टोपे नगर में तेज रफ्तार वैन दो साइकिल सवार बुजुर्ग सोनी लाल और भागीरथ को टक्कर मारकर पलट गई। इस हादसे में साइकिल सवार समेत वैन में बैठे अमन, प्रयांशु और मानवेंद्र भी घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर सपा का स्टीकर लगी वैन पर कार्रवाई की जाएगी। उधर बिधनू के निहालपुरवा निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता आटो लेकर घर जा रहे थे। माधवबाग-निहालपुरवा मोड़ पर बोलेरो की टक्कर से आटो गड्ढे में जा गिरा। हादसे में घायल कृष्ण कुमार की हैलट में बुधवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर
कानपुर। बाबूपुरवा के जंगली देवी मंदिर के सामने बाइक सवार शहजादे और आरती को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। पार्षद आलोक ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।

बस ने बाइक सवार समेत दो को मारी टक्कर
कानपुर। कार्डियोलॉजी के सामने तेज रफ्तार सिटी बस ने रसूलाबाद के नीबू गांव निवासी संतोष कुमार (55) और आरएसपुरम गीता नगर निवासी बाइक सवार प्रवीण सैनी (28) को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ कर स्वरूपनगर पुलिस के हवाले कर दिया।

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
कानपुर। पनकी में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार रामसिंह (35) को टक्कर मार दी।  घायल को पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

एक्सप्रेस रोड निवासी रामसिंह ने बताया कि बुधवार शाम घर जाते वक्त हादसा हुआ था। पनकी एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

घायल ने तोड़ा दम
कानपुर। हादसे में घायल सचेंडी निवासी आलोक त्रिपाठी की मौत हो गई। मंगलवार को सचेंडी से  आते वक्त भौंती में ओरिएंट रिसार्ट के सामने डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। निजी अस्पताल में बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें