उन्नाव के अचलगंज में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चली। घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
अचलगंज थानाक्षेत्र के ग्राम बेहटी गोपालपुर निवासी हीरालाल ने बुधवार को होली के मौके पर डीजे लगवाया था जिसमें मोहल्ले के युवक नाच रहे थे। नाचने के दौरान गांव के ही रामसागर के पुत्र जीतू की हीरालाल से मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई थी।