फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-रिक्शा पलटने से पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। चौराहे के पास सड़क किनारे हुए गड्ढों में पानी से भरने से बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा पलट गया। इससे चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। रामपुर निवासी चंदन ई-रिक्शा चलाता है। चंदन खागा से सवारियां लेकर किशनपुर जा रहा था। विजयीपुर चौराहे पर पानी से भरे गड्ढे का अंदाजा न लगने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक चंदन, सवार राममिलन व हरिराम को गंभीर चोट आई। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य को मामूली चोट आने के कारण वह घटना के बाद घर चले गए। चौकी प्रभारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें