महोबा जिले में थाना पनवाड़ी पुलिस ने छापा मारकर पांच जुआरियों को हारजीत की बाजी लगाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हजारों की नगदी बरामद करते हुए जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पनवाड़ी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई राधारमण द्विवेदी ने पुलिस फोर्स के साथ ग्राम लिधौराखुर्द में छापा मारा। जहां से बृजनंदन, अमर सिंह, जगदीश, लालसिंह व सुंदरलाल को हारजीत की बाजी लगाते गिरफ्तार कर लिया।