फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मौत का कहर, पलक झपकते ही निगल ली पांच की जान

Mon, 06 Mar 2017 01:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जलौन जिले में शनिवार देर रात मौत ने एक बार फिर अपना तांडव दिखाया। इस दौरान पांच बेकसूर बेमौत मारे गए। इनका कसूर सिर्फ इतना है कि उनके पास सिर पर छत नहीं थी। इसलिए सड़क किनारे सोने की हिमाकत की। आप सोच रहे होंगे की सड़क का किनारा ही मिला सोने का.. इस विचार से पहले आपको बता दें कि ये सभी उसी सड़क पर लोहा पीटने का काम करते थे और अपना पेट भरने के लिए वहीं से दो रोटी का जुगाड़ करते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

थक कर चूर होकर सो रहे थे, तभी सिर पर आ खड़ी हुई मौत

डेमो पिक
शनिवार रात को दिनभर के काम के बाद थक कर चूर होकर पांचों सड़क के किनारे सो गए लेकिन उन्हें क्या मालूम था आज उनकी जान जाने वाली है। देर रात घहरी नींद में सो रहे इन पांच मजदूरों के सिर पर अचानक मौत आकर खड़ी हो गई और बस एक ही झटके में पांचों की जान निगल ली।    एक भारी भरकम बेकाबू ट्रक बड़ी तेजी आया और सो रहे इन पांच मजदूरों पर आकर पलट गया। इस हादसे में पांचों की मौत हो गई। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी हुई वह फौरन मौके पर पहुंची। नीचे दबे लोगों को निकलवाने के लिए क्रेन बुलवाई गई। ट्रक हटाने के बाद देखा तो पांचों की लाश का कचूमर बन चुका था। पुलिस ने पांचों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। मृतकों के नाम व उनसे संबंधित अन्य जानकारी अभी नहीं मिली है।   यह दर्दनाक हादसा अपनी आंखों से देखकर आसपास से गुजर रही गाड़ियां बड़ी संख्या में एकत्र हो गई। बाद में किसी तरीके से पुलिस ने जाम वहां जमा हुए लोगों को हटाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें