फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, 15 गोवंश मिले, पश्चिम बंगाल ले जाकर महंगे दामों पर करते थे बिक्री

Wed, 16 Dec 2020 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे के रास्ते गो वंशों को पश्चिम बंगाल तक ले जाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को स्वॉट व सदर कोतवाली की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों में चार के कब्जे से दो कारें भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


इन्हीं कारों से तस्कर कंटेनर चालक को पुलिस की लोकेशन देने के लिए आगे चलते थे। सोमवार रात स्वॉट प्रभारी गौरव और दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण ने पुलिस टीम के साथ प्रतिबंधित पशुओं से भरे कंटेनर को लखनऊ की ओर जाता देखा।

टीम ने कंटेनर को रोका और चालक जिला इटावा के कटरा शमशेर खां निवासी बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि दो कारों पर सवार चार लोग कंटेनर से पांच किमी दूरी पर खड़े हैं। वह पुलिस की लोकेशन देकर कंटेनर को पश्चिम बंगाल तक ले जाते हैं।
विज्ञापन


वहां महंगे दामों पर पशुओं को बेंचकर मुनाफा कमाते हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों कारों को कब्जे में लेने के साथ उनमें बैठे तस्कर जौनपुर जिला के थाना खुटहन के पटैला निवासी सूफियान व सरफराज, बरेली के भोजीपुरा के सैदपुर चुन्नीलाल निवासी मियांजान, वहीं के मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक कंटेनर, दो कारें, तीन तमंचा व छह कारतूस बरामद किए गए हैं। कंटेनर में 15 गो वंश मिले हैं। इन्हें बिछिया ब्लॉक की चार गोशालाओं में भेजा गया है। तस्करों पर गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व आर्म्स एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें