उन्नाव के चकलवंशी में कानपुर-बालामऊ रेलमार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के मेथीटीकुर गांव के निकट मंगलवार रात मालगाड़ी की चपेट में आए पांच मवेशियों की मौत हो गई। इससे करीब एक घंटा मालगाड़ी खड़ी रही।
कानपुर बालामऊ मार्ग पर मेथीटीकुर गांव के निकट रात करीब 11 बजे रेलवे लाइन किनारे खड़े पांच मवेशियों चपेट में आ गए इसमें एक गोवंशीय भी शामिल है।
मेथीटीकुर हाल्ट के गेटमैन ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जीआरपी मौके पर पहुंची और ट्रैक के बीच में कटे पड़े मवेशियों को हटवाया। करीब एक घंटा बाद मालगाड़ी रवाना हो सकी।