कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के जंगल में आग लग गई।
नरवल फायर स्टेशन प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार दोपहर लगभग तीन बजे कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर नरवल, जाजमऊ, किदवईनगर फायर स्टेशन से टीमों को मौके पर भेजा गया। तेज हवा के कारण आग बढ़ती चली गई। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने हौज पाइप जोड़कर आग बुझाना शुरू किया। महाराजपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया जंगल में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।