फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का शिकार होने से बची संत कबीर नगर एक्सप्रेस, 5 मवेशी आए चपेट में 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Mon, 26 Aug 2019 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
जालौन में गोरखपुर से लोकमान्य तिलक की ओर जाने वाली 12541 संत कबीर नगर एक्सप्रेस सोमवार सुबह झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास हादसे का शिकार होने से बच गई। अन्ना जानवरों के झुंड के सामने आ जाने के कारण तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका।
विज्ञापन


जब तक ट्रेन रुकती तब तक पांच अन्ना मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमें दो मवेशी जोरदार टक्कर से दूर जा गिरे। जबकि तीन मवेशी इंजन में फंस गए। इसके चलते ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही। सोमवार की सुबह गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस जैसे ही 8 बजकर छह मिनट पर उरई रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना चाहा लेकिन तेज स्पीड के चलते ट्रेन की चपेट में पांच मवेशी आ गए

रफ्तार पकड़कर ट्रेन रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 को पार कर ही रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड रेलवे ट्रैक व आसपास दिखाई दिया। चालक ने हार्न बजाया पर मवेशी नहीं हटे, इस पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना चाहा लेकिन ट्रेन की इतनी तेज गति थी कि ट्रेन की चपेट में पांच मवेशी आ गए।

इसमें दो मवेशी तो उछलकर दूर जा गिरे, जबकि तीन मवेशी ट्रेन के इंजन में फंस गए और ट्रेन झटका खाकर रुक गई। ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ज्ञानसिंह ट्रेन के खड़े होने पर तत्काल मौके पर पहुंचे। आसपास खेतों में मैंथा की फसल लगा रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इंजन में फंसे अन्ना मवेशियों को निकाला। इसके चलते ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही। ट्रेन के गार्ड वीके मीना ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर भुआ अरुण कुमार को दी। उन्होंने कंट्रोल को घटना से अवगत कराया।

पैसेंजर से भी टकराया मवेशी
झांसी से चलकर कानपुर की ओर जाने वाली झांसी लखनऊ पैसेंजर ट्रेन नंबर 51813 जैसे ही सुबह 6,30 बजे भुआ उरई सेक्शन के रिनियां रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशी ट्रैक पर आकर इंजन से टकराकर दूर जा गिरा। हालांकि इससे ट्रेन विलंबित नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें