फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत तो पहली पत्नी ने दूसरी पर लगाया जहर देने का आरोप, अब पुलिस भी उलझी

Sun, 30 Jun 2019 07:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव के मौरावां में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की दो पत्नियों में पहली ने दूसरी पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पहली पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


संदाना के मजरे स्वयंवरखेड़ा निवासी रामस्वरूप सिंह (55) का पहला विवाह 30 साल पहले रायबरेली जिले की कोतवाली लालगंज के गांव सातनपुर निवासी कलावती के साथ हुआ था। 10 वर्षों तक पति, पत्नी एक साथ रहे। इस दौरान कलावती के तीन पुत्रियां हुईं। बाद में संबंध बिगड़ने पर कलावती बेटियों के साथ अपने मायके चली गई।

 
विज्ञापन

कई वर्षों तक कलावती के न आने पर रामस्वरूप ने दूसरा विवाह रायबरेली जिले के एक गांव निवासी महिला से कर लिया था। दूसरी पत्नी से रामस्वरूप को चार बेटियां हुई। शनिवार को रामस्वरूप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पहली पत्नी कलावती ने दूसरी पत्नी पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया।

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहली पत्नी कलावती की शिकायत पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें