फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी में पहुंच गई पहली बीवी, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Mon, 10 Oct 2016 11:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
घाटमपुर में पत्नी और बच्चे को छोड़कर एक युवक कूष्मांडा देवी मंदिर में दूसरी शादी रचाने पहुंच गया। दूसरी युवती की मांग में सिंदूर भर ही रहा था कि तभी, उसकी पत्नी बच्चे समेत वहां पहुंच गई और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस बल ने मामला जानने के बाद युवक को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। देर शाम तक पंचायत जारी थी। 
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के एक युवक की शादी बिंदकी थाना क्षेत्र के एक गांव में (फतेहपुर) एक युवती से हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। शादी के कुछ दिन बाद ही युवक की शराब पीने की लत से पति-पत्नी में विवाद होने लगा। नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली आई। इधर, युवक ने चांदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी करने की योजना बनाई। 

सोमवार को युवती और उसकी मां को लेकर कूष्मांडा देवी मंदिर (घाटमपुर) आया। जानकारी उसकी पहली पत्नी को हुई तो वह भी घाटमपुर पहुंच गई। जैसे ही युवक दूसरी युवती के साथ मंदिर में शादी करने के लिए पंडित को बुलाकर उसकी मांग में सिंदूर भरने लगा। पत्नी बच्चे को गोद में लिए हुए वहां पहुंच गई और हंगामा करने लगी। उसकी मां और कुछ अन्य लोग भी आए थे। मंदिर परिसर में हंगामा होते देख वहां मौजूद पुलिस बल ने दोनों पक्षों को कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दूसरी शादी रुकवा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें