फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना पुलिस में पहली बार महिलाओं की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, आठ जून तक आवेदन का मौका

Fri, 10 May 2019 10:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
पहली बार भारतीय थल सेना पुलिस में महिलाओं की भर्ती की जाएगी। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है और अभ्यर्थी आठ जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसमें भर्ती होने वाली लड़कियों को जनरल ड्यूटी अलॉट की जाएगी। 
विज्ञापन


इच्छुक महिला अभ्यर्थी भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सेना ने इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता हाईस्कूल निर्धारित की है। मतलब अगर आप हाईस्कूल या इसके समकक्ष उत्तीर्ण हैं तो आप आवेदन कर सकती हैं। हाईस्कूल में हर विषय में 33-33 फीसदी और कुल मिलाकर 45 फीसदी अंक होने चाहिए। आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों को ई-मेल के जरिये एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

इनको नहीं देना होगा एंट्रेंस टेस्ट

आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन की अंतिम तारीख 8 जून 2019 है। अभ्यर्थियों को पहले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा जिसके बाद फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 100 पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु साढ़े 17 साल और अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 124 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

लखनऊ सहित पांच शहरों में रैली
अभ्यर्थियों का चयन रैली भर्ती के माध्यम स होना है। ये रैली लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेलगाम और शिलांग में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए फिलहाल कोई तिथि तो निर्धारित नहीं है लेकिन जुलाई, अगस्त और सितंबर के मध्य ही इस रैली भर्ती का आयोजन होगा।

रैली भर्ती में एनसीसी-ए सर्टिफिकेट हासिल कर चुकीं अभ्यर्थियों को पांच अंक, बी सर्टिफिकेट जिनके पास होगा उन्हें 10 अंक और सी सर्टिफिकेट वाली महिला अभ्यर्थियों को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ही नहीं देना होगा। इसके अलावा सेना में कार्यरत अधिकारी, जवान या कर्मचारी की बेटी, सेना से रिटायर्ड कर्मी की बेटी को बीस अंक बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें