फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले बेटे को जेल से छुड़वाने के लिए बेची थी जमीन, फिर खुद ही कुल्हाड़ी से काट डाला, हैरान कर देगा ये मामला

Wed, 21 Jun 2023 06:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले के ताखा कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में बेटे को पोते-पोतियों पर हमला करते देख बुजुर्ग आपा खो बैठा। उसने कुल्हाड़ी से इकलौते बेटे की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे राहुल कुमार उर्फ दर्शन सिंह (30) नशे में धुत्त उत्पात मचा रहा था। उसने शराब के लिए रुपये न मिलने पर अपने बच्चों पर ही कुल्हाड़ी से हमला करके मारने का प्रयास किया। यह देखकर पिता लक्ष्मीनाराण आपा खो बैठे और कुल्हाड़ी छीनकर बेटे की ही गर्दन पर हमला कर दिया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग ने पुलिस के डर से घर से 50 मीटर दूर खेत में कुल्हाड़ी छिपा दी और गांव से बाहर एक कुएं में खून से सने कपड़े फेंक दिए। सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी के बेटे ने फोन करके सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

2 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद
इस पर सीओ भरथना विवेक जावला, एसओ विवेक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बेटे की हरकतों से परेशान होकर पिता ने उसकी हत्या कर दी है। पिता को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन

3 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

एक साल पहले बेटे को जेल से छुड़वाने के लिए बेची थी दो बीघा जमीन
बुजुर्ग लक्ष्मीनारायण ने बताया कि करीब एक साल पहले शराब के नशे में उत्पात मचाने पर बेटे राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उस समय इसके सुधरने के आश्वासन पर मैंने दो बीघा जमीन बेचकर उसकी जमानत कराई थी, लेकिन इसके बावजूद बेटा नहीं सुधरा। वह और जमीन बेचने का दबाव बनाता रहता था।

4 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

शराब के पैसे न देने पर की मारपीट
इससे वह नाराज होकर अपनी बेटी के घर चली गई। सोमवार शाम भी इसने शराब के लिए मुझसे और बहू से रुपये मांगने शुरू कर दिए। बहू ने मना किया तो उसके साथ मारपीट करने के बाद कुल्हाड़ी लेकर बैठ गया और पौत्र-पौत्री का जान से मार देने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन

5 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

कुल्हाड़ी से गेट और दीवार तोड़ने का प्रयास
मेरे बीच में बोलने पर गालियां देने लगा। यह देखकर बहू रानी देवी ने तीनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। पूरी रात वह उत्पात मचाता रहा। करीब तीन बजे कमरे के अंदर बंद बच्चों को मारने के प्रयास के लिए वह दीवार तोड़ने लगा। बच्चों को खतरे में देखकर आपा खो दिया और कुल्हाड़ी से खुद मार डाला।

विज्ञापन

6 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

बाबा को गिरफ्तार होते ही बिलखने लगे पौत्र-पौत्री
लक्ष्मीनारयाण की गिरफ्तारी की बात सुनकर पौत्री गुड़िया (10) , अनन्या (3) व एक पौत्र रितिक (5) बिलखने लगे। वह जमीन पर बैठे बाबा के पास जाकर लिपट गए और उन्हें पकड़कर कहने लगे हम तुम्हें कहीं नहीं जाने देंगे बाबा। अब हमें कौन देखेगा।

विज्ञापन

7 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

कुल्हाड़ी और कपड़े दिए थे छुपा
बुजुर्ग ने पुलिस के डर से घर से 50 मीटर दूर खेत में कुल्हाड़ी छिपा दी और गांव से बाहर एक कुएं में खून से सने कपड़े फेंक दिए। सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी के बेटे ने फोन करके सूचना पुलिस को दी। इस पर सीओ भरथना विवेक जावला, एसओ विवेक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

8 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने जुटाए हैं साक्ष्य
घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बेटे की हरकतों से परेशान होकर पिता ने उसकी हत्या कर दी है। पिता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें