फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पहले घरवालों को जानकारी फिर संस्थान में लगती हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बेटियों को रोजगार से जोड़ने के लिए राजकीय महिला औद्योगिक शिक्षण संस्थान पांच कोर्स संचालित कर रहा है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक्स, आशुलिपि हिंदी, कटिंग एंड स्विंग टेक्नोलॉजी और बेसिक कॉस्मेटोलॉजी शामिल हैं। यहां आने पर पहले घरवालों को जानकारी देनी पड़ती है फिर हाजिरी लगनी होती है। इसी तरह घर पहुंचने पर संस्थान के शिक्षकों को सूचना देनी पड़ती है। यह व्यवस्था शिक्षा की बेहतरी और अनुशासन के लिए की गई है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स का कोर्स दो साल का है, बाकी चार कोर्स एक साल के हैं। प्रवेश के लिए 25 फीसदी आरक्षण ब्लाक की छात्रों के लिए हैं। 25 फीसदी तहसील और इतना ही जिले के लिए हैं। बाकी 25 फीसदी जो सीटें बचती हैं, अगर जिले की छात्राएं नहीं आतीं तो बाहर वालों को प्रवेश दिया जाता है। प्राथमिकता स्थानीय छात्राओं को दी जाती है। उन्होंने बताया कि संचालित कोर्स करके स्वरोजगार के लिए छात्रा को प्रेरित किया जाता है, लेकिन बीते साल 208 छात्राओं में 97 की नौकरी लगी थी।


हर कोर्स में 20 सीटें हैं। संस्थान के नए सत्र में प्रवेश के लिए चार अगस्त तक प्रवेश हो सकता है। छात्राओं को बोलने की प्रैक्टिस कराते हैं। प्रत्येक सप्ताह मोटीवेशनल स्पीच होती है। हर तीसरे महीने छात्राओं के अभिभावकों के साथ मीटिंग की जाती है। अगर किसी को संस्थान के समय से पहले घर जाना होता है तो उसे अपनी मां से बात करानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें