कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां निवासी महिला ने मवैया गांव निवासी युवक के खिलाफ शुक्रवार को चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जूही के एस ब्लॉक निवासी सुशीला देवी ने बताया कि वर्ष 2019 में अहिरवां के मवैया गांव निवासी पिन्टू से जमीन खरीदी थी। इसमें वो खेती करवाती हैं। बताया कि 27 जून को वह जमीन पर ट्रैक्टर चलवा रही थीं। तभी पिंटू व उसकी पत्नी व परिवार के गोविन्द, सचिन समेत दो अज्ञात लोगों ने गाली गलौज कर काम रुकवा दिया। विरोध करने पर मारपीट कर दस लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।