फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Update: कोरोना संक्रमित 34 लोगों की पहली रिपोर्ट पॉजीटिव, 72 रोगियों का चल रहा इलाज

Sun, 03 May 2020 09:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना मरीजों की चेन टूटती नजर नहीं आ रही है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी की कोविड लैब से आई जांच रिपोर्ट में हैलट के कोविड अस्पताल में भर्ती 34 कोरोना संक्रमित रोगियों की पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन


इनके संक्रमण का लेवल का पता लगाने के लिए जांच की गई थी। इसके अलावा 13 कोरोना संदिग्ध रोगियों को हैलट में भर्ती किया गया है। फ्लू ओपीडी में आए इन संदिग्ध रोगियों समेत 83 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सात दिन के इलाज के बाद कोरोना संक्रमित रोगियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।

इस पहली रिपोर्ट में रोगी पॉजीटिव आए हैं। सात दिन के इलाज के बाद इनका सैंपल जांच के लिए फिर भेजा जाएगा। कोरोना संदिग्ध मरे लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हैलट के कोविड अस्पताल में 72 रोगियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें