उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना मरीजों की चेन टूटती नजर नहीं आ रही है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी की कोविड लैब से आई जांच रिपोर्ट में हैलट के कोविड अस्पताल में भर्ती 34 कोरोना संक्रमित रोगियों की पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है।
इनके संक्रमण का लेवल का पता लगाने के लिए जांच की गई थी। इसके अलावा 13 कोरोना संदिग्ध रोगियों को हैलट में भर्ती किया गया है। फ्लू ओपीडी में आए इन संदिग्ध रोगियों समेत 83 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सात दिन के इलाज के बाद कोरोना संक्रमित रोगियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
इस पहली रिपोर्ट में रोगी पॉजीटिव आए हैं। सात दिन के इलाज के बाद इनका सैंपल जांच के लिए फिर भेजा जाएगा। कोरोना संदिग्ध मरे लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हैलट के कोविड अस्पताल में 72 रोगियों का इलाज चल रहा है।