अाप का पास एेसा अाइडिया है जिसमे दुनिया बदलने का दम है ताे अापके इस स्टार्टअप की मदद आईआईटी कानपुर करेगा। स्टार्टअप में मदद करने के लिए आईआईटी कानपुर में फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (फर्स्ट) की स्थापना की गई है।
शुक्रवार को कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर राजर्षि मुखोपाध्याय ने कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही कंपनी ने आईआईटी में पहले से संचालित हो रहे नौ इंक्यूबेटर को अपने अधीन कर लिया।
इसमें सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर, टेक्नोलॉजी बिजनेस इंक्यूबेटर, टेक्नोलॉजी इंक्यूबेशन एंड डेवलपमेंट एंटरप्रिन्योर्स, टेक्नोलॉजी एंटरप्रिन्योरशिप प्रमोशन, बायो इंक्यूबेटर एंड मेड टेक सेंटर, पॉवर सेक्टर इंक्यूबेटर फॉर डिप्लोमा इंजीनियर्स और टेक्सटाइल इंक्यूबेटर शामिल हैं।
निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही इसकी वेबसाइट व अन्य जानकारी आम लोगों के लिए भी जारी कर दी जाएगी। फर्स्ट कंपनी के तहत किसी भी स्टार्टअप आइडिया को सीड फंडिंग से लेकर हर तरह की मदद दी जाएगी।