फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पर गिरी योगी सरकार की पहली गाज 

Thu, 23 Mar 2017 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद

सार

-थानाध्यक्ष कमालगंज पर गिरी
- रजनीश चौहान बने थानाध्यक्ष कमालगंज
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार में अब कई अफसरों के नपने का नंबर आ गया है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद में सपा सरकार के करीबी रहे दरोगा सुनिल यादव पर पहली गाज गिरी है।    
विज्ञापन

डेमो
सपा कार्यकाल में सदर कोतवाली से लेकर महत्वपूर्ण थानों में प्रभारी रहे दरोगा सुनील यादव को  थानाध्यक्ष कमालगंज के पद से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। उनके स्थान पर रजनीश चौहान को चुनाव सेल में भेजा दिया गया है।    सपा सरकार के समय कोतवाल मौजूद होने के बाद सुनील यादव ने शहर कोतवाली में करीबन डेढ़ साल तक कोतवाल का कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्हें शहर के महत्वपूर्ण थाने मऊदरवाजा का प्रभार सौंप दिया गया। वे यहां भी तकरीबन दो साल के आसपास थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे।  
विज्ञापन

डेमो
इसके बाद सुनील यादव को जहानगंज थाने का प्रभारी बनाया गया और बाद में उन्हें कमालगंज का प्रभार सौंप दिया गया। कुल मिलाकर बसपा सरकार के समय मुफलिसी में दिन व्यतीत कर रहे सुनील यादव के स्टार सपा सरकार आते ही चमक गए।   भाजपा सरकार बनने के बाद थानाध्यक्षों में सबसे पहले कमालगंज थानाध्यक्ष सुनील यादव को एसपी सुभाष सिंह बघेल ने हटाकर क्राइम ब्रांच फतेहगढ़ से संबद्ध कर दिया है। समझा जाता है चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी से सुनील यादव की नोकझोंक हुई थी, जो कि उन्हें महंगी पड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें