फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कई देशों के 700 से अधिक लोगों से लगभग 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी के खिलाफ बुधवार को पहली चार्जशीट दाखिल हो गई है। कोतवाली पुलिस ने 360 पेज की चार्जशीट में 35 गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सएप चैट समेत अन्य दस्तावेजों को शामिल किया है। आरोपी ठगी के मामले में जेल में है। उसकी पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

परेड के नवाब इब्राहिम हाता निवासी अब्दुल करीम ने कोतवाली में 42.29 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर कराई थी। उनके मामले में कोतवाली पुलिस दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रविंद्रनाथ सोनी की तलाश कर रही थी। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम को गया था। पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी से दुबई में ठगी के अन्य मामले सामने आ गए। आरोपी ने कई निवेश के नाम पर कई लोगों से ठगी की थी। भारत ही नहीं कई देशों के लोगों ने ईमेल कर पुलिस को शिकायतें भेजीं। कई लोगों ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से आकर मुलाकात की। पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी का गठन किया। जांच में कई अहम खुलासे सामने आए। एक के बाद एक करके आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने 24 एफआईआर दर्ज कीं। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि रविंद्रनाथ सोनी के खिलाफ 360 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है। कागजी दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें