फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Robbery: असलहों से फायरिंग...मारपीट और महिला से लूट, शादी में फिल्मी स्टाइल लूट से पुलिस भी हैरान

Fri, 23 Jun 2023 06:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Crime: प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुकेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज कस्बे में गुरुवार रात एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से कुछ लोगों ने फायरिंग कर महिला की चैन लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट की धारा में तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

हैदरपुर अजीतमल निवासी रितुराज दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को मां सुषमा व परिवार के लोगों के साथ मुरादगंज स्थिति एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी में गया था। आरोप है कि यहां पर गांव के आलोक, आशुतोष, राजवर्धन बेवजह गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।
वहीं, उनको बचाने दौड़ी मां के साथ मारपीट की। इसी बीच हमलावरों ने पिस्टल से फायर कर दी। फायर होते देख उसकी भाभी बचाने दौड़ी तो उनसे भी मारपीट की और गले में पड़ी चैन छीन ली। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी हैं टीमें
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुकेश चौहान ने बताया कि असलहों से फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें