फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: घर में सो रही नाबालिग को किया अगवा, थाने में परिजनों का हंगामा, तीन पर रिपोर्ट

Thu, 22 Jun 2023 03:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को बरामद करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के भैंसौल निवासी महिला ने गांव के तीन नामजदों पर मारपीट कर नाबालिग बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया। घटना के दो दिनों तक पुलिस पीड़िता को कार्रवाई के नाम पर टहलाती रही। बुधवार शाम थाने पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया।

विज्ञापन

इस पर पुलिस हरकत में आई और तहरीर के आधार पर तीन नामजद के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। भैंसौल निवासी छुन्नी देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार शाम को वह अपनी बेटी रवीना (16) के साथ घर पर अकेली थी।
रात करीब 10 बजे गांव के आलोक कुमार, सत्येंद्र कुमार व हरिकृष्ण उसके घर में घुस आए और जाति सूचक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी कमरे में सो रही उसकी नाबालिग बेटी को जबरन उठा ले गए।

विज्ञापन

थाने में परिजनों का हंगामा
घटना के बाद से आरोपी उसकी नाबालिग को लेकर गांव से गायब हैं। काफी देर खोजने पर भी बेटी का कुछ पता न चलने पर उसने थाने पहुंच हलका प्रभारी को तहरीर दी। पुलिस कार्रवाई के नाम पर उसे दो दिनों तक टहलाती रही। बुधवार शाम परिजन थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

किशोरी की तलाश में दबिश
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।  थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को बरामद करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें