हरदोई के पाली में लोकसभा चुनाव से पहले अवैध शराब और असलहों की धर-पकड़ में लगी पाली थाने की पुलिस टीम शनिवार देर रात विरोध में घिर गई। मुंडरामऊ गांव में एक घर पर छापे के दौरान परिवार के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
लोहे की रॉड से किए गए वार की चपेट में आकर दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। धंधेबाज फायर करते हुए छत से कूदकर भाग गए। हमले में गायब होने वालों में दरोगा अशोक कुमार सिंह, सिपाही दिनेश रावत और संदीप कुमार शामिल हैं।