फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष और विधायक समर्थकों के बीच फायरिंग, अब मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी 

Mon, 17 Jun 2019 09:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष की भाभी ने की पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई मेें शुक्रवार रात मल्लावां में पालिकाध्यक्ष और विधायक समर्थकों के बीच फायरिंग की घटना के बाद पालिकाध्यक्ष के जेल जाने से उनके परिजन आहत हैं। सोमवार को मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल की भाभी ने पत्रकारों से वार्ता कर पूरे प्रकरण की सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन


साथ ही मामले में नामजद विधायक और उनके साथियों की गिरफ्तारी न होने पर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी भी दी है। मल्लावां गोलीकांड में जेल भेजे जा चुके नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल की भाभी रागिनी जायसवाल पत्नी विशाल जायसवाल ने शहर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि 14 जून की रात हुई घटना की सीबीसीआईडी से जांच कराई जाए।

विज्ञापन

मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष की भाभी ने की पत्रकार वार्ता, पालिकाध्यक्ष और विधायक समर्थकों के बीच फायरिंग का मामला

उन्होंने कहा कि घटना के दिन उनके पति विशाल जायसवाल, देवर रोहित जायसवाल घर पर नहीं थे, लेकिन फिर भी पुलिस ने आरोपी बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक के दबाव में पुलिस ने संगीन धाराएं लगाईं। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक के पक्ष से सिर्फ हिमांशु पटेल की गिरफ्तारी हुई। आरोप है कि विधायक और उनके समर्थक घर के आसपास से गुजरते समय अभद्रता करते हैं। 

विधायक बोले : न्याय सबको मिलना चाहिए
मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष की भाभी के बयान पर मल्लावां-बिलग्राम के विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि सीबीसीआईडी ही क्या, किसी भी एजेंसी से जांच करवाने के लिए तैयार हैं। विधायक ने कहा कि न्याय सबको मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें