फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चुनावी रंजिश में भाकियू नेता समेत तीन की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित

Tue, 08 Apr 2025 09:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: हथगांव थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में वर्तमान और पूर्व प्रधान के बीच तबाड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वर्चस्व की लड़ाई में चलींं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में मंगलवार को चुनावी रंजिश में भाकियू टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ पप्पू (45), उनके भाई अनूप सिंह उर्फ पिंकू (40) व भतीजे अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में ग्राम प्रधान रामदुलारी के दो बेटे व एक पौत्र हैं। घात लगाकर वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू, अपने बेटे पीयूष व अन्य साथियों संग काली स्कार्पियो से भाग निकला। अनूप की पत्नी मनीषा की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन


मनीषा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उनके पति अनूप, जेठ पप्पू व भतीजा अभय प्रताप पुत्र पप्पू बाइक से खेत जा रहे थे। गांव निवासी रमेश के नलकूप के पास रंजिश के चलते पहले से घात लगाकर बैठे ट्रैक्टर सवार पूर्व प्रधान सुरेश, उसके पुत्र पीयूष, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक, जान उर्फ विपुल ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। हत्यारोपी भाग निकले।
 

विज्ञापन

हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने हंगामा किया और शव नहीं उठने दिए। मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल के सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब चार घंटे बाद पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। तिहरे हत्याकांड की सूचना पर प्रयागराज एडीजी भानू भास्कर, आईजी प्रेम कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एडीजी भानू भास्कर ने बताया कि पूर्व प्रधान दबंग है। उस पर पूर्व में हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्जकर तीन की गिरफ्तारी की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें