फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: विधायक समर्थकों व ग्रामीणों में फायरिंग, चार घायल

Wed, 24 Jun 2020 09:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के संकिसा में तोड़ी गई सड़क की मरम्मत के दौरान बुधवार को भाजपा विधायक के समर्थकों व नौली गांव के ग्रामीणों में फायरिंग हो गई। इसमें नौली गांव के तीन व विधायक समर्थक एक युवक घायल हो गया। विधायक व पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में फायरिंग हुई।
विज्ञापन


तनाव को देखते हुए जनपद की सीमा पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। जनपद एटा के भाजपा के एक विधायक के समर्थकों ने थाना नयागांव के गांव खरसुलिया चौराहे के पास सड़क तोड़कर अपने खेत में मिला ली। इससे थाना मेरापुर के गांव नौली के लोगों को निकलने में परेशानी होने लगी।

ग्रामीणों ने कई बार विरोध किया, पर सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को नौली गांव के लोग फावड़ा व तसले लेकर खरसुलिया चौराहे पर जाकर सड़क की मरम्मत करने लगे। इस पर विधायक के समर्थकों ने विरोध जताकर उनसे शिकायत कर दी।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने नयागांव थाना पुलिस को मौके पर भेजा। कुछ देर बाद वह स्वयं भी पहुंच गए। विधायक के आते ही नयागांव पुलिस की मौजूदगी में उनके समर्थकों ने नौली गांव के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से जनमेद यादव, राजीव यादव, मानिकचंद्र घायल हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

जवाब में नौली गांव के लोगों ने भी फायरिंग कर पथराव कर दिया। इसमें ईंट लगने से गांव खरसुलिया के छविराम राठौर भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर एटा के डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार, अलीगंज एसडीएम व सीओ कायमगंज राजवीर सिंह, मेरापुर एसओ आरके रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने विरोध कर रहे नौली गांव के लोगों को पीछे हटाया। नौली गांव के लोगों ने मौके पर पड़े खोखे दिखाए। एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह ने गांव के लोगों को समझाया कि पूरे मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र का है लेकिन विवाद नौली गांव के लोगों से था। तनाव को देखते हुए सीमा पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें