उत्तर प्रदेश में एक ऐसी जगह भी है जहां हर साल होली की खुशियों के बाद गहरा मातम छाता है। दरअसल इसके पीछे एक बड़ी वजह रही है। अमर उजाला आपको बताने जा रहा है इसके पीछे की बड़ी वजह....
डेमो पिक
सबसे पहले तो यह जान ले कि आखिर होली के बाद उत्तर प्रदेश में किस जगह मातम छाता है। जिले का नाम है कानपुर। यहां हर वर्ष होली तो बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है लेकिन जैसे ही शाम ढलती है फायरिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस बार भी होली की शाम से ही कानपुर में ऐसी घटनाए चालू हो गई। बता दें अब तक इसमें तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
डेमो पिक
इसकी दो बड़ी वजहें रही हैं। पहला नशा और दूसरा पुलिस की लापरवाही। सोमवार को कानपुर के ही अनवर गंज इलाके के इफ्तिखाराबाद में देर शाम गोली चली। अभियुक्त को हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हर साल होने वाली घटनाओं की जानकारी होने के बावजूद यूपी पुलिस की तरफ से सतर्कता नहीं बरती गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान गुलजार के रूप में हुई है।
डेमो पिक
वहीं मंगलवार सवेरे कानपुर देहात से बड़ी घटना सामने आई। जानकारी मिली है कि यहां देवराहट चैनकापुर्वा में गोली चलने से तीन लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां रंगबाजी में फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।