फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंधना मेला ग्राउंड में फायरिंग, मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना मेला ग्राउंड में बुधवार देर रात दबंगों ने टहल रहे लोगों से फायरिंग और मारपीट की। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने बिठूर थाने ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मारपीट में घायल आलोक बाथम और रचित ने पुलिस को बताया कि बिजली न आने के कारण मोहल्ले के पांच छह लोग मेला ग्राउंड में टहल रहे थे। तभी वहां छह कारों से करीब 20 युवक पहुंचे। उन्होंने वीर सिंह के बारे में पूछा। बताया कि उसने धमकी देकर ग्राउंड में आकर निपटने की बात कही थी। लोगों ने उसके बारे में जानकारी न होने की बात कही तो कार सवार भड़क उठे और गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। उनमें से एक आरोपी ने दहशत फैलाने के लिए दो बार हवाई फायरिंग की। मारपीट में रामदेवीपुरम निवासी लालू और बहलोलपुर निवासी रचित त्रिपाठी घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पथराव कर कई गाडियों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद मारपीट करने वाले युवक कार में बैठकर मंधना रेलवे क्राॅसिंग से जीटी रोड हाईवे की तरफ भाग निकले। बिठूर पुलिस ने दोनों घायलों को गुरुवार तड़के मेडिकल के लिए सीएचसी बारा सिरोही भेजा।
बिठूर थानाप्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि आलोक की तहरीर के आधार पर रिक्खीपुरवा चौबेपुर निवासी जयंत यादव व श्याम, रामनगर मंधना निवासी अर्पित यादव, दिव्यप्रताप सिंह निवासी उन्नाव, अंकित और करीब 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



घटना का वीडियो वायरल
घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में एक युवक जींस में तमंचा खोंसे दिखाई दे रहा है जबकि एक अन्य युवक हाथ में रॉड लिए नजर आ रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें