फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शादी में हो रही थी आतिशबाजी, चिंगारी से ग्रामीण की गृहस्थी खाक, प्रधान बोले- राजस्वकर्मी करेंगे मुआयना

Sun, 30 Apr 2023 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Fire: पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में शादी की आतिशबाजी से ग्रामीण की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। पीड़ित ने आगे से राशन व गृहस्थी के सामान समेत कई हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
आतिशबाजी की चिंगारी से खाक हुआ घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में गांव में लड़की की बरात आई थी। इस दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी ने एक ग्रामीण की गृहस्थी खाक कर दी। देर रात मांगलिक कार्यक्रम के दौरान घटना हुई। ग्रामीणों की सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची पूरा सामान जल चुका था।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अलोना गांव निवासी रामस्वरूप के घर में आग लगी। ग्राम प्रधान सुमित कुमार ने बताया कि गांव निवासी छोटा वर्मा की बेटी की बारात आई थी। देर रात मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बराती पक्ष की तरफ से आतिशबाजी शुरू की गई।
इसकी चिंगारी गांव निवासी रामस्वरूप के घर पर जा गिरी। ग्रामीण शादी में व्यस्त थे, जिसके चलते चिंगारी से आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर घरों से बाल्टियों व अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्वकर्मी करेंगे मुआयना
ग्रामीणों के प्रयास नाकाफी रहे, जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित ने आगे से राशन व गृहस्थी के सामान समेत कई हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है। प्रधान ने नुकसान की भरपाई के लिए राजस्वकर्मियों को मुआयना करने की सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें