फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाको राखे साइयां...: कुएं में गिरे मासूम को दमकल कर्मियों ने बचाया, बाहर निकालकर अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 30 Aug 2026 08:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरपुर की है। हालत में सुधार के बाद बच्चे को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
मासूम को दमकल कर्मियों ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में रविवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। खेलते- खेलते लगभग आठ वर्ष का एक बच्चा गहरे कुएं में जा गिरा। सूचना मिलते ही हरकत में आई फायर सर्विस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए महज आधे घंटे में बच्चे को कुएं से सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले गया गया।
विज्ञापन


गांव सुंदरपुर में रविवार रात बच्चे के कुएं गिरने की सूचना पर कोतवाली पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची टीम ने आधुनिक उपकरणों से कुएं के भीतर जहरीली गैस की जांच की। कुएं में गैस न मिलने पर रेस्क्यू यूनिट में तैनात फायरमैन अतुल कुमार गहरे कुएं में उतर गए। नीचे उतरकर उन्होंने बच्चे को संभाला और रस्से की मदद से उसे सुरक्षित ऊपर खींच लिया।

पानी से बाहर निकाले गए बच्चे की पहचान ऋतिक (8) पुत्र मोरध्वज, निवासी ग्राम सुंदरपुर के रूप में हुई। घटना के तुरंत बाद बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम में फायरमैन गौरव शाक्य, भानु प्रताप सिंह, अतुल कुमार और दिलीप कुमार ने रिस्क पर बच्चों को बाल निकाल लिया था। उपचार के बाद बच्चे को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें